Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत,1 साल पहले हुई थी शादी

करनाल के घरौंडा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक पंकज की मौत हो गई है। क्रॉस करते समय हुए हादसे के बाद ट्रॉली का टायर युवक के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक साल पहले ही 25 वर्षीय पंकज की शादी हुई थी, जो घर से लिबर्टी जाने के लिए निकला था। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार फुरलक रोड भट्‌ट काॅलोनी घरौंडा निवासी अनुज ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का 25 वर्षीय भट्‌ट कॉलोनी निवासी पंकज पिछले करीब 5 साल से लिबर्टी शोरूम घरौंडा में काम कर रहा है। मैं लिबर्टी शोरूम में बाइक देकर आया था। उसे वापस लाने के लिए पकंज ने साथ चलने को कहा। जब वह मोटरसाईकिल पर सवार होकर लक्ष्मी धर्मकांटा घरौंडा के पास पहुंचा तो वहां पर सड़क क्राॅस करने लगा। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से एकदम कट मारा।

कट मारते समय क्रॉस कर रहे पंकज की बाइक को टक्कर लग गई और वह सड़क पर गिर गया। इस बीच ट्रॉली का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। मैंने आवाज देकर ट्रैक्टर वाले को रुकवाया और दोनों पकंज के पास गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा देखकर लोग जमा हो गए और ड्राइवर भाग गया। पंकज माता पिता का अकेला लड़का था। उसकी शादी काे अभी एक साल हुआ है।

जांच अधिकारी वीर कुमार ने बताया कि लक्ष्मी धर्मकांटा के पास गन्ना की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में एक युवक आ गया। टक्कर लगने से बाद गिरे घरौंडा के फुरलक रोड निवासी 25 वर्षीय पंकज के ऊपर से ट्रॉली का पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हाे गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version