करनाल जिले के लैंडोरा गांव में फैक्ट्री के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी बाइक पर घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को पहले करनाल के सिविल अस्पताल और फिर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव शाहपुर निवासी करनैल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ताऊ के बेटे हरपाल के साथ 22 अप्रैल की शाम करीब 8:30 बजे फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। हरपाल अपनी प्लेटीना बाइक पर आगे चल रहा था और करनैल सिंह पीछे अपनी बाइक पर आ रहा था।
जब वह लैंडोरा गांव की फैक्ट्री के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक बाइक ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए हरपाल की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हरपाल सड़क पर गिर गया। हादसे के दौरान दूसरा बाइक ड्राइवर भी गिर गया, लेकिन मौके से अपनी ड्राइवर लेकर भागने लगा।
करनैल सिंह ने बताया कि उसने आरोपी बाइक का नंबर नोट कर लिया। भागते समय आरोपी की बाइक एक अन्य बाइक से भी टकराई, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद राहगीरों की मदद से हरपाल को सिविल अस्पताल करनाल ले जाया गया।
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते हरपाल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां 24 अप्रैल यानी आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अधिक चोटें लगने के कारण मौत की पुष्टि की।
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के चलते हरपाल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जहां 24 अप्रैल यानी आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने अधिक चोटें लगने के कारण मौत की पुष्टि की।
