Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ROAD ACCIDEND :तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवारों मारी टक्कर , 2 लोगों की मौत; गाड़ी ड्राइवर फ़रार

करनाल में देर रात स्कॉर्पियो की टक्कर से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा असंध-खेड़ी सरफली रोड पर पीर की मजार के पास हुआ। मृतकों की पहचान जींद के गांव सुदकैन खुर्द निवासी रामकुमार और डूमरखां निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। दोनों पानीपत से अपने घर लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी केअनुसार , 26 फरवरी को पानीपत में रामकुमार के भतीजे प्रवीण के लड़के हर्ष का जन्मदिन समारोह था। वह फोटोग्राफर ओम प्रकाश को साथ लेकर पानीपत गया हुआ था। जन्मदिन समारोह से वापस घर लौटते वक्त यह हादसा हुआ।  मनदीप ने बताया कि उसका पिता रामकुमार फोटोग्राफर ओम प्रकाश के साथ बाइक पर पानीपत से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे खेड़ी सरफली से पहले पीर की मजार के पास पहुंचे तो सामने से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि दोनों सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले आरोपी गाड़ी ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। अस्पताल में दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version