Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में साइकिल पर घूमने गए दो भाइयो के साथ हुआ सड़क हादसा- छोटे भाई की मौत, बड़ा भाई घायल

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव नौल्था से ब्रह्माण माजरा के बीच सड़क पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, वहीं उसका बड़ा भाई घायल हो गया। साइकिल सवार दोनों भाइयों का एक्सीडेंट अज्ञात कारणों से हुआ। घायल युवक ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और एक को सिविल अस्पताल व दूसरे को नजदीकी अस्पताल ले गए। सिविल अस्पताल पहुंचे घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा घायल अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है, जिसका आज पोस्टमार्टम होगा।

जानकारी देते हुए गांव नौल्था निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसका भतीजा मनदीप (17) अपने 18 वर्षीय बड़े भाई अमन के साथ रविवार शाम को घर से साइकिल पर निकला था। दोनों भाई घूमने गए थे। कुछ देर बाद ही नौल्था से ब्रह्मण माजरा मोड़ के बीच उनका एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर वे परिजनों सहित मौके पर पहुंचे। लेकिन हादसे में मनदीप की मौत हो गई। जबकि उसका भाई अमन घायल हो गया। अमन 12वीं कक्षा का छात्र था। उससे बड़ी बहन व भाई है। मनदीप तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। मनदीप के पिता सतपाल सिंह पेशे से खेतीबाड़ी करते हैं। नरेंद्र का कहना है, एक्सीडेंट किन कारणों से हुआ है, वह उन्हें नहीं पता है। इस बारे में अमन के कुछ ठीक होने पर ही पता लगा पाएगा।

Exit mobile version