Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ROAD ACCIDENT :हिसार में ट्रक में घुसी क्रूजर और बाइक,हांसी में दिल्ली रोड पर एक्सीडेंट; 5 की मौत, महिला गंभीर घायल; 2 मरने वाले रोहतक के

हिसार जिले में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा हांसी में दिल्ली रोड पर बने ढाणा बाइपास पर अनिलपुरा से हांसी के बीच हुआ। एक ट्रक में क्रूजर कार और बाइक दोनों घुस गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे पहले नागरिक हॉस्पिटल हांसी में लाया गया, जहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं 5 मृतकों में से अभी तक 2 लोगों की पहचान हो पाई है, जिसमे संदीप और प्रदीप निवासी खरकड़ा गांव जिला रोहतक के रूप में हुई है। बाकी 3 मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक होटल सांझा चूल्हा के पास खड़ा था। क्रूजर कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों को लेकर जा रही थी। हादसा ओवरस्पीड और बारिश के कारण हुआ।

Exit mobile version