रेवाड़ी जिले के नारनौल रोड पर बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक सवार मां-बेटे को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम जिले के गांव जाटौली निवासी देवेन्द्र (21) और उसकी मां कैलाश देवी (59) दोनों बाइक पर सवार होकर नारनौल रोड से जा रहे थे। इसी दौरान खोरी के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया।

राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। दोनों के शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!