सोनीपत में 2 अलग-अलग हादसों में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। माहरा गांव के पास रात को दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत और महिला समेत 2 व्यक्ति घायल हो गए। इनको खानपुर मेडिकल कॉलेज ने जाया गया है। वहीं सलीमसर माजरा के पास दूसरे रोड एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई। दोनों के शवों को आज पोस्टमॉर्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया। पुलिस हादसों की छानबीन में लगी है।

जींद के गांव ऐंचरा कलां के रहने वाले प्रवीन ने बताया कि वह रात को अपने भाई टिंकू और मानेसर निवासी राजेश्वरी के साथ एक बाइक पर रोहतक से गोहाना जा रहे थे। रात को 10:30 बजे के करीब वे माहरा के पास पहुंचे तो इसी बीच एक दूसरी मोटरसाइकिल बड़ी तेज गति से आयी और उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

तीनों नीचे गिर गए। राहगीरों ने उनको गोहाना अस्पताल पहुंचाया। हादसे में आई चोटों के कारण उसके भाई टिंकू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल राजेश्वरी व प्रवीन को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी के ASI सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ प्रवीन की शिकायत पर धारा 279, 304-A, 337 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

सोनीपत सदर थाना क्षेत्र के गांव सलीमसर माजरा के पास बाइक को एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में झज्जर के गांव महराना निवासी अंकित की मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल महम में रहने वाले महराना के कुनाल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता अतर सिंह ने फोन कर उसे बताया कि भाई अंकित का गांव सलीमसर माजरा के पास हादसा हो गया है।

वह मौके पर पहुंचा तो पुलिस उसके भाई के शव को सोनीपत अस्पताल ले जा रही थी। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दो लड़कों का एक्सीडेंट हो गया है। इसमें एक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान उसने भाई अंकित के तौर पर की। मौके पर डंपर खड़ा था। उसके नीचे खून पड़ा हुआ था। डंपर की टक्कर से ही उसके भाई की मौत हुई है।

पुलिस ने उंपर के अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 304-ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। शव का मंगलवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!