रोहतक के सलारा मोहल्ले के माह सिंह बिजली निगम में कर्मचारी है। वह सुबह करीब 6 बजे डीपार्क के पास साइकिल से पहुंचा था। यहां बाइक सवार युवक ने बीपीएल का ऑफिस पूछा। जानकारी न होने पर मना कर दिया। तभी पार्क से आया एक युवक बाइक सवार युवक से बात करने लगा। तभी युवक ने बाइक सवार को 200 रुपए देकर इनाम का एक कूपन खरीदा, जिसमें उसका 18 हजार का इनाम निकला। तब माह सिंह ने भी कूपन ले लिया। माह सिंह का 18 हजार का इनाम निकला। बाइक सवार ने माह सिंह से कहा कि इसके लिए 1500 रुपए देने होंगे। तभी पार्क से आए युवक ने बाइक सवार युवक को सोने की अंगूठी दी। माह सिंह ने भी 18 हजार रुपए लेने के लिए बाइक सवार युवक को सोने की अंगूठी दे दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
रोहतक मे इनाम के 18 हजार का लालच देकर कर्मचारी से अंगूठी ठगी

