Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, निखरी फ्लाइओवर के पास ट्रॉला-ट्रैक्टर की टक्कर में 7 लोग घायल

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रॉले ने ट्रैक्टर- ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे हादसे में 7 लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह श्रमिक ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार होकर फ्लाइओवर पर काम के लिए बावल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में निखरी फ्लाइओवर के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पलट गए। वहीं सभी लोग सड़क पर गिर गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक पहिए के नीचे दबने से घायल हो गया और एक महिला को भी गंभीर चोटें आई है। वहीं 5 अन्य लोग भी घायल हुए है।

आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।       

Exit mobile version