Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी-जयपुर ट्रेन का 2 और स्टेशनों पर ठहराव:कोलवाग्राम व अजरका स्टेशन पर रुकेगी; यात्रियों की मांग पर लिया फैसला

रेवाड़ी और जयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब कोलवाग्राम व अजरका स्टेशन पर भी रुकेगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने इन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव के आदेश दिए हैं। यात्रियों की तरफ से इसकी डिमांड काफी लंबे समय से की जा रही थी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 16 मई से कोलवाग्राम स्टेशन पर 10.35 बजे आगमन व 10.36 बजे प्रस्थान तथा अजरका स्टेशन पर 12.44 बजे आगमन व 12.45 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09636, रेवाड़ी-जयपुर स्पेशल ट्रेन 16 मई से अजरका स्टेशन पर 15.29 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान तथा कोलवाग्राम स्टेशन पर 17.39 बजे आगमन व 17.40 बजे प्रस्थान करेगी। इस रूट पर पड़ने वाले अन्य स्टेशनों पर ठहराव व समय सारणी यथावत रहेगी।

Exit mobile version