रेवाड़ी शहर के अभय सिंह चौक पर साइकिल सवार बाप यूपी निवासी राम धीरज (माली) – बेटे राजकुमार (14) को एक तेल के टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी। वह दिल्ली रोड पर उत्तम नगर में परिवार के साथ रहते है। सोमवार को वह अपने बेटे राजकुमार (14) को साइकिल पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। टक्कर लगते ही पिता तो सड़क किनारे जा गिरे, जबकि बेटे के ऊपर से टैंकर गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पिता को मामूली चोटें आई है। राजकुमार नौवीं कक्षा में शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ता था। माडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

