Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak: 5 करोड़ लूट का इनामी बदमाश गिरफ्तार; रोहतक STF ने मध्य प्रदेश से धर दबोचा

STF रोहतक ने 5 करोड़ लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिस पर 1 लाख का इनाम भी घोषित किया गया था। आरोपी ने रेवाड़ी में करीब पांच माह पहले मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद वह फरार चल रहा था। करीब पांच माह से पुलिस उसे तलाश रही थी। आरोपी मध्यप्रदेश के देवास जिले के गांव चिड़ावद, थाना टोंकखुर्द का रहने वाला है। एसटीएफ ने आरोपी को रेवाड़ी की धारूहेड़ा की सीआईए पुलिस को सौंपा है। वहीं लूट मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

STF यूनिट इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि 1 लाख के इनामी बदमाश मध्यप्रदेश के जिला देवास के चिड़ावद निवासी दीपक ने रेवाड़ी में अपहरण व लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसे STF टीम ने काबू कर लिया गया है। आरोपी को CIA धारूहेड़ा के हवाले कर दिया गया।

आरोपी दीपक ने अपने 7 साथियों के साथ मिलकर 27 मई को DBG टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 2, सेक्टर 8, बावल की संस्था के कंटेनर के चालक को अगवा कर लिया था। इसके बाद कंटेनर से 5 करोड़ के मोबाइल फोन की लूट की। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत रेवाड़ी के थाना कसौला जिला रेवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया। इस मामले में आरोपी दीपक अभी तक फरार चल रहा था। जिसे STF ने पकड़ लिया।

Exit mobile version