Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण की संशोधित लिस्ट जारी:15 विधायकों के नाम शामिल; विज को नहीं मिली जिम्मेदारी, गवर्नर के साथ रहेंगे

तीन दिन बाद स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) है। ऐसे में हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत अन्य मंत्री ध्वजारोहण की रस्म निभाएंगे। सरकार की तरफ से 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिएस्वतंत्रता दिवस समारोह की सूची जारी की गई है। सूची में विधायकों का नाम भी शामिल किया गया है।

राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष अंबाला में करेंगे ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज भी मौजूद रहेंगे। वहीं राज्यस्तरीय समारोह रोहतक में होगा, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इनके अलावा बादली में सांसद कार्तिकेय शर्मा, कुरुक्षेत्र में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, महेंद्रगढ़ में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा, गुरुग्राम में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, फतेहाबाद में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, सिरसा में राज्य मंत्री राजेश नागर, हिसार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, नूहं में कैबिनेट मंत्री आरती राव और पंचकूला में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ध्वजारोहण करेंगी। इसके लिए सभी जिलों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट एडवोकेट और प्रशासनिक मामलों के जानकार हेमंत ने इस लिस्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बार मौजूदा प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के बाद सबसे सीनियर कैबिनेट मंत्री अनिल विज राज्य के किसी जिला मुख्यालय पर स्वयं ध्वजारोहण न कर बल्कि अपने गृह जिले अंबाला में राज्यपाल के साथ ही स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि राज्यपाल के ध्वजारोहण समारोह में राज्य सरकार का एक कैबिनेट मंत्री उनकी अगवानी और मेजबानी करेगा। जबकि इससे पूर्व राज्यपाल के ध्वजारोहण कार्यक्रम में संबंधित जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ही ऐसी भूमिका अदा करते है।

Exit mobile version