पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी सरकार की सिक्योरिटी कटौती का फैसला कत्ल की बड़ी वजह है।

28 मई को जैसे ही मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाने का पता चला तो कनाडा बैठे लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने शार्प शूटर प्रियवर्त फौजी को फोन किया। गोल्डी ने कहा कि मूसेवाला की सिक्योरिटी कम हो गई है। अब यह काम यानी मूसेवाला की हत्या कल ही करनी है।

मूसेवाला का अगले ही दिन यानी 29 मई को घर से निकलने के बाद हत्या कर दी गई। दिल्ली पुलिस के प्रियवर्त फौजी के मोबाइल से कॉल रिकॉर्ड रिकवर करने के बाद यह खुलासा हुआ है।

मूसेवाला को मारने के लिए शार्पशूटर्स पहले ही मानसा पहुंच चुके थे। वह मौके का इंतजार कर रहे थे। जो उन्हें मूसेवाला की सिक्योरिटी कम होने और फिर इसकी खबर बाहर आने से मिल गया। जैसे ही इसका पता चला तो गोल्डी ने सभी मददगारों और शार्पशूटर्स को अलर्ट कर दिया। मूसेवाला के घर पर पल-पल नजर रखी जाने लगी।

पुलिस जांच में पता चला कि 29 मई को मूसेवाला घर से बाहर नहीं निकले थे। हालांकि जब भी कोई फैन उनके घर फोटो खिंचवाने जाता तो मूसेवाला जरूर उनसे मिलते थे। इसी वजह से संदीप केकड़ा साथी बलदेव निक्कू के साथ फैन बनकर पहुंचा।उस वक्त तक मूसेवाला को घर में घुसकर मारने तक की प्लानिंग थी। हालांकि मूसेवाला अचानक थार जीप से बिना गनमैन 2 दोस्तों के साथ बाहर निकले तो शूटर्स को मौका मिल गया। गोल्डी ने तुरंत शार्पशूटर्स को कॉल कर कहा कि मूसेवाला घर से निकल चुका है। जिसके बाद जवाहरके में घेरकर मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!