हरियाणा के यमुनानगर में विजिलेंस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर (SI) ने अपनी लाइसेंसी दुनाली से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना जिले के व्यासपुर स्थित धर्मकोट गांव की है।
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड SI कई दिनों से परेशान था। रविवार सुबह वह घर के नजदीक बाड़े में दुनाली लेकर गया और गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान कंवर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिंह ने दुनाली को जमीन पर रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया।
जगाधरी के अस्पताल में शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक दो बेटियों का पिता था।

