Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रिटायर्ड फौजी ने खत्म किया भाई का परिवार:मां-भाई समेत 5 की हत्या; इनमें 6 महीने का बच्चा भी शामिल, लाशों को आग लगाई

अंबाला जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक रिटायर्ड फौजी ने अपने ही भाई के परिवार को खत्म कर दिया है। रिटायर्ड फौजी ने तेजधार हथियार से भाई समेत 5 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात को नारायणगढ़ थाना के गांव पीर माजरी के पास गांव रतोर की बताई जा रही है।

मरने वालों में आरोपी की मां, उसका भाई, भाई की पत्नी और इनके 2 बच्चे शामिल हैं। इनकी पहचान हरीश कुमार (35), उसकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी देवी (65), हरीश की बेटी यशिका (5) और 6 माह का बेटा मयंक के रूप में हुई है।

आरोपी ने इन सभी को तेजधार हथियार से रात में काट डाला। इस बीच आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने वारदात का विरोध किया तो आरोपी ने पिता को भी पीट कर घायल कर दिया। वहीं, भाई की एक बेटी को आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गया।

प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आरोपी रिटायर्ड फौजी भूषण कुमार ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया। वारदात का कारण दोनों भाइयों के बीच जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रिटायर्ड फौजी मौके से फरार हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version