Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा CMO के ओवरऑल इंचार्ज बने मंत्री खट्टर के करीबी रिटायर्ड IAS खुल्लर: CM सैनी ने दी 21 विभागों की जिम्मेदारी

हरियाणा के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के करीबी रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर एक बार फिर मुख्यमंत्री के नायब सैनी कार्यालय (CMO) के पावर सेंटर बन गए हैं। सीएम सैनी ने उन्हें 21 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी है।

मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को सीएमओ का ओवरऑल इंचार्ज भी बनाया गया है। खुल्लर के बिना इन विभागों की फाइलें आगे नहीं बढ़ेंगी। उनके पास आबकारी एवं कराधान, वित्त, राजस्व, स्वास्थ्य, गृह, उद्योग, जनसंपर्क, सिंचाई, नगर एवं ग्राम नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे।

राजेश खुल्लर को विधायी कार्य भी देखने को कहा गया है। खुल्लर को विधायी प्रस्तावों और यहां तक ​​कि अध्यादेश जारी करने के मामलों को देखने की जिम्मेदारी भी दी गई है। इसके अलावा सीएम के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को 9 विभाग दिए गए हैं। गुप्ता सीएम की घोषणाओं से जुड़े काम भी देखेंगे।

इन अफसरों को मिली ये जिम्मेदारी

प्रधान सचिवः अरूण कुमार गुप्ता

सिविल एविएशन, वन, पर्यावरण व वन्यप्राणी, फूड सप्लाई, हाउसिंग फार ऑल, खनन, परिवहन, यूएलबी, सहकारिता, यूथ एम्पावरमेंट, सीएम अनाउंसमेंट से संबंधित कार्य।

अतिरिक्त प्रधान सचिवः साकेत कुमार

कृषि, पशुपालन, विकास एवं पंचायत, चुनाव, मत्स्य, विदेश, सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण, डब्ल्यूसीडी, केडीबी, सीएम विंडो के तहत विभिन्न विभागों की परफॉरमेंस।

उप प्रधान सचिवः यशपाल

आर्किटेक्चर, आर्काइव, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, खेल, प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी, हेरिटेज एंड टूरिज्म, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड।

ओएसडी: सुधांशु गौतम

अलॉटमेंट ऑफ गवर्नमेंट हाउस, सीएम अनाउंसमेंट, सीएम रिलीफ फंड, एचआरडीएफ, एचआरएमएस एंड ऑन लाइन ट्रांसफर पॉलिसी, वक्फ बोर्ड।

ओएसडी: सीएम विंडो -2: राकेश संधु, ग्रिवांस।

ओएसडी सीएम विंडो – 1: विवेक कालिया, जन संवाद

Exit mobile version