Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एकजुट हुए रिटायर्ड कर्मचारी: प्रदेश के सभी जिलों में 24 फरवरी को करेंगे प्रदर्शन

रोहतक स्थित मान सरोवर पार्क के सीनियर सिटीजन क्लब में जॉइंट एक्शन कमेटी (रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा) के बैनर तले बैठक हुई। बैठक में रोहतक की जॉइंट एक्शन कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी रोहतक के सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलाकर संयुक्त रूप से बनाई गई है। कमेटी की अध्यक्षता देवी सिंह देशवाल, रामनिवास सैनी व राजेंद्र फौगाट ने की। पर्यवेक्षक के रूप राज्य जॉइंट एक्शन कमेटी के कामरेड रामकिशन, प्रेम सिंह सैनी, देवराज नांदल व मेहर सिंह नैन की देखरेख में की गई।

कमेटी का गठन करने से पहले सभी संगठनों के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया। राज्य के पदाधिकारियों ने 24 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। हरियाणा में जिलावार 24 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करके डीसी के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक में कामरेड रामकिशन व प्रेम सिंह सैनी ने पेंशनरों की चार सामूहिक मांगों के बारे में बताते हुए ब्लॉक लेवल पर अपनी तैयारी करने को कहा। देवराज नांदल ने 24 फरवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए सभी को कमर कसने व बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा। बैठक का स्टेज संचालन राज्य जॉइंट एक्शन कमेटी के मेंबर मेहर सिंह नैन ने किया।

सभी ने पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। पेंशनर्स की मुख्य मांग 65 , 70, 75 व 80 वर्ष उपरांत क्रमशः 5%, 10%,15% व 20% की पेंशन वृद्धि करना ,कम्यूटेशन का समय 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा देना ओर आउटडोर के 1000 रुपए की जगह 3000 रुपए करना व पुरानी पेंशन बहाल करना है।

Exit mobile version