MDU Rohtak

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने मई 2023 में आयोजित एमएससी- एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, फूड टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एलएलएम-चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमएससी आनर्स गणित पंच वर्षीय के चौथे, आठवें व दसवें सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर व पांचवें व नौंवें सेमेस्टर की केवल री-अपीयर, बीटेक- चौथे व छठे सेमेस्टर की फुल व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर है।

MDU में सत्र 2023-2024 में PG (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों तथा LLB 3 वर्षीय पाठ्यक्रम में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी फिजिकल काउंसलिंग 19 जुलाई को आयोजित की जाएगी। डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट्स तथा MDU-CPAS, गुरुग्राम में संचालित PG पाठ्यक्रमों तथा LLB तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 19 जुलाई को पात्र अभ्यर्थी सुबह 9 बजे संबंधित विभाग में रिपोर्ट करेंगे। बाद फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी।

प्रवेश पाने की सूरत में फीस 20 जुलाई तक भरनी होगी। फिर भी सीटें खाली रहती हैं तो रिक्त सीटों की सूची 22 जुलाई को डिस्पले होगी। तीसरी फिजिकल काउंसलिंग 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी और फीस 25 जुलाई तक भरनी होगी। किसी पाठ्यक्रम की सीट खाली रहती है तो रिक्त सीट की सूची 26 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी और चौथी फिजिकल काउंसलिंग 7 अगस्त को आयोजित की जाएगी। एडमिशन की फाइनल कट ऑफ डेट 30 अगस्त होगी। कक्षाएं 26 जुलाई से प्रारंभ होंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!