Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में ग्रुप-डी भर्ती का परिणाम जारी:सिलेक्ट कैंडिडेट्स की 2 दिन में होगी जॉइनिंग, छुट्‌टी के दिन संस्थान खोलने के निर्देश

हरियाणा में देर रात ग्रुप-डी भर्ती की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के मुताबिक (HSSC) 10997 कैंडिडेट्स सिलेक्ट किए गए हैं। सरकार चयनित कैंडिडेट्स को 2 दिन में नौकरी जॉइन करवाएगी।

इसके लिए हरियाणा सरकार ने संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वह शुक्रवार, शनिवार को छुट्‌टी होने के बावजूद संस्थान खोले रखें और ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराएं।

वहीं बाकी पदों का परिणाम आर्थिक, सामाजिक अंकों को लेकर हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा। ग्रुप डी के कुल 13,500 पदों पर भर्ती होनी है, लेकिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अतिरिक्त पांच अंकों को लेकर विवाद चल रहा है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पहले की भर्तियों की तरह ग्रुप डी भर्ती को भी सिरे लगाने के लिए आर्थिक, सामाजिक अंकों के बिना परिणाम तैयार किया है। साथ ही इसके लिए कानूनी राय भी ली है, ताकि भविष्य में किसी की नियुक्ति प्रभावित न हो।

बताया जा रहा है कि कानूनी विशेषज्ञों ने परिणाम जारी करने के लिए सहमति जता दी है। देर रात तक आयोग के अधिकारी और पदाधिकारी कार्यालय में डटे रहे और परिणाम जारी किया।

Exit mobile version