Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र करें निपटारा, 31 दिसम्बर से समाधान शिविर जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में होगा आयोजित, समाधान शिविर में प्राप्त हुई 21 शिकायतें

रोहतक, में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इन शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी लम्बित शिकायतों का भी तुरंत निपटारा सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनकी निपटारे की कार्रवाई मौके पर शुरू की गई।


अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शालिनी चेतल, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल व अन्य अधिकारियों के साथ समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायते सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की हर शिकायत के निदान के उद्देश्य से प्रति कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय, उपमंडल मुख्यालय तथा नगर निगम कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों से 31 दिसम्बर 2024 सोमवार से समाधान शिविर का आयोजन स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हाल में सुबह 10 से 12 बजे तक किया जाएगा।


अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हो रही प्रत्येक शिकायत का यथासंभव निदान मौके पर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर समाधान शिविरों में निपटाई जा रही शिकायतों की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय तथा मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा प्रत्येक समाधान शिविर की वर्चुअली निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निरंतर समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों का निदान किया जा रहा है तथा समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही शिकायतों के निपटारे की प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है।


इस अवसर पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता रामेंद्र मलिक, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरूण कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जन स्वास्थ्य विभाग एसडीई अनिल रोहिल्ला एवं नवीन कत्याल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय के उपनिरीक्षक टिंकू, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि सुरेश भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की उपाधीक्षक लक्ष्मी देवी, कॉमन सर्विस सैंटर के जिला प्रबंधक भूपेंद्र, परिवहन महाप्रबंधक कार्यालय के निरीक्षक कुलदीप सिंह, सिचाई विभाग के एसडीओ अशोक कुमार, हॉकी कोच सुमित्रा राठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version