दिल्ली हाईवे पर टूटी पड़ी रेलिंग किसी दिन बड़े हादसे का कारण बन सकती है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन के साथ नगर निगम के अफसर कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिसको लेकर यहां से गुजरने वाले लोगों को हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। रोहतक दिल्ली मार्ग पर बीच में प्रशासन द्वारा डिवाइडर बनवाने के साथ लोहे की ग्रिल लगवाई थी। इससे हादसों को रोकने के साथ ही लोग मनमाने स्थान से सड़क पार नहीं कर सके। इस व्यवस्था से जहां लोगों को काफी राहत मिली। वहीं प्रशासन और नगर निगम की अनदेखी अब लोगों के जीवन पर भारी पड़ती जा रही है।

पूर्व में हुए हादसों के कारण कई स्थानों पर रेलिंग टूटी होने के साथ ही कहीं कहीं रेलिंग झुक भी गई है। जो रात के समय हादसों का कारण बन रही है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है। क्योंकि वाहन स्पीड अधिक होने पर चालक का ध्यान इस ओर से हटा और हादसा हुआ। यातायात प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि टूटी रेलिंग को ठीक कराने का काम नगर निगम से कराया जा रहा है, ताकि हादसे होने से रुकें।

एमडीयू के सामने ग्रिल बीच में टूटी हुई है और सड़क की तरफ झुकी हुई है। वहीं, पावर हाऊस के पास टूटी हुई ग्रिल के बीच से लाेग सड़क पार करते रहते है। अम्बेडकर चौक से दिल्ली बाईपास चौक तक बीच बीच में काफी जगह पर लोहे की ग्रिल टूटी हुई है। हिसार रोड पर सड़क के बीच में लगी हुई लोहे की ग्रिल कई जगह से टूटी हुई है लेकिन प्रशासन का इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!