Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के वार्डों का आरक्षण तय हुआ:सामान्य वर्ग के 11 पुरुष-4 महिला के लिए, एससी वर्ग में महिला-पुरुष के लिए 2-2 आरक्षित

रोहतक में नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसको लेकर रोहतक नगर निगम के अंतर्गत आने वाले वार्डों को ड्रा के माध्यम से आरक्षित किया। रोहतक के डीसी धीरेंद्र खड़गटा की मौजूदगी में ड्रा निकाला गया।

रोहतक नगर निगम में कुल 22 वार्ड हैं। जिसमें से 14 वार्ड पुरुषों के लिए और 8 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें से कुल 11 वार्ड सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित किए गए। जबकि 4 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुए। इसके अलावा 2-2 वार्ड एससी वर्ग की महिला और पुरुष के लिए आरक्षित किए गए हैं। साथ ही एक वार्ड बीसी-ए वर्ग की महिला तो एक वार्ड बीसी-ए वर्ग के पुरुष के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं बीसी-बी वर्ग की महिला के लिए भी एक वार्ड आरक्षित किया गया है।

यह वार्ड हुए आरक्षित

Exit mobile version