Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेनू डाबला ने कलानौर विधानसभा से भरा नामांकन, क्या Congress के गढ़ में लगा पाएंगी सेंध ?

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को रोहतक की कलानौर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रेनू डाबला का नामांकन भरवाया। इससे पहले हिसार बाईपास स्थित एक गार्डन में हवन यज्ञ करवाया। वहीं जनसभा का आयोजन भी किया गया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने में देरी होने पर चुटकी ली। नायब सैनी ने कहा कि ये कभी 2 की लिस्ट निकाल रहे हैं और कभी चार की। इस प्रकार पार्ट्स में पहले व्यक्ति को पक्का करते हैं कि तुम भाग मत जाना, तुम्हें चुनाव लड़ना है। उसको पहले पक्का करते हैं फिर लिस्ट निकालते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव कांग्रेस झूठ बोलकर हरियाणा में पांच सीट जीतने सफल रही। लेकिन इस बार भाजपा ही सरकार बनाएगी। कांग्रेस की जिन प्रदेशों में सरकार बनी हैं, वहां पर किए गए वायदे भी पूरे नहीं हुए। साथ ही पू्र्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा से सवाल पूछते हुए कहा कि बताएं 10 साल मुख्यमंत्री रहे, उस समय बुजुर्गों को 500 रुपए पेंशन देते थे, आज 6 हजार देने की बात कह रहे हैं। जाते-जाते एक हजार रुपए देने की घोषणा की। उसे भी भाजपा ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्‌डा का चेहरा उतरा हुआ है, क्योंकि कांग्रेस हारने वाली है।

Exit mobile version