Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इस्तीफे के बाद रेणु भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर अपनी गलतियों पर मांगी माफी

हरियाणा महिला आयोग चेयरपर्सन पद से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद रेणु भाटिया ने वीडियो जारी कर गलतियों पर माफी मांगी। अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी वीडियो में आयोग के दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठी दिख रही हैं।

1ः54 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल और फिर वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया। कहा-यदि कुछ गलतियां हो गईं हो तो माफी मांगती है। हालांकि उन्होंने नर्सिंग ऑफिसर की बेटी वाले बयान पर एक शब्द नहीं बोला।

‘आपकी बेटी को किसी के साथ कमरे में छोड़ दूं’ वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद हरियाणा नर्सिंग ऑफिसर्स मंगलवार को 2 घंटे की हड़ताल पर रहीं थी। जिसके बाद मंगलवार देर रात आयोग की चेयरपर्सन का इस्तीफा आया।

इस्तीफा सामने आने के बावजूद नर्सिंग एसोसिएशन ने कहा था-माफी मांगने तक मामला खत्म नहीं होगा और FIR भी दर्ज कराएंगी। जिसके बाद रेणु भाटिया का यह वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि यह मंगलवार को ही रिकॉर्ड किया गया, लेकिन पोस्ट बुधवार को किया।

Exit mobile version