Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत:15 सितंबर तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, नुकसान का पंजीकरण करा सकेंगे

रोहतक जिले में जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। तीन तहसीलों के 21 गांवों के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया गया है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के आग्रह पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। पोर्टल 15 सितंबर तक खुला रहेगा। प्रभावित किसान खरीफ फसल 2025 के नुकसान का पंजीकरण करा सकेंगे।

रोहतक तहसील के 9 गांवों में बहु अकबरपुर, भालौट, हुमायूपुर, बखेता, रुडक़ी, पोलंकी, आसन, मुंगाण और कंसाला शामिल हैं। कलानौर तहसील के 9 गांवों में बसाना, खैरड़ी, भाली-आनंदपुर, लाहली, तैमूरपुर, सांगाहेड़ा, माडौदी जाटान और माडौदी रागडान हैं। सांपला तहसील के 3 गांवों में भैसरू खुर्द, अटायल और इस्माईला-11 बी शामिल हैं।

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने उपरोक्त गांवों के प्रभावित किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी फसल के नुकसान के दावों को पोर्टल पर अपलोड करवाएं। इन 21 गांवों का कुल 6786 एकड़ रकबा जल प्रभाव से प्रभावित है।

Exit mobile version