Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लोगों के लिए राहत भरी खबर: नहीं रहेगी अब पार्किंग की टेंशन, 49 जगहों पर बनाई जाएगी फ्री पार्किंग

गुरुग्राम के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही गुरुग्राम के लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलने वाली है। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से जल्द ही खाली पड़ी सरकारी जगह पर फ्री पार्किंग बनाने की प्लानिंग की जा रही है। अगर इस प्लानिंग के तहत कार्य किया गया, तो गुरुग्राम में 49 जगहों पर फ्री पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। बता दे कि गुरुग्राम में पार्किंग को लेकर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वह बाजार या भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाते समय लोंग गाड़ी को सड़क पर ही पार्क कर जाते हैं, जिस वजह से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। गुरुग्राम नगर निगम की तरफ से प्लानिंग की जा रही है कि गुरुग्राम में जल्द ही खाली पड़ी जगह पर पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाए। गुरुग्राम के Sector- 29 में फ्री पार्किंग की सुविधा दी गई है। उसी तर्ज पर गुरुग्राम की 49 जगहों पर भी फ्री पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, इनमें सरकारी भवनों, कम्युनिटी सेंटर, सरकारी गेस्ट हाउस आदि सरकारी जगहों को Select किया गया है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर 29 के बाद फ्री पार्किंग का यह दूसरा चरण होगा, जिसके तहत तीन हजार से ज्यादा वाहनों को पार्क किया जा सकेगा। गुरुग्राम में अभी फिलहाल 10 हजार गाड़ियों के पार्क करने की व्यवस्था उपलब्ध है, परंतु जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो यह काफी कम है। तीसरे चरण में 100 ऐसी जगहों की तलाश की जाएगी, जहां पर फ्री पार्किंग की व्यवस्था की जा सके। गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर महीने में फ्री पार्किंग की सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा।

बता दे कि इन स्थानों पर गाड़ी पार्क करने पर आपसे कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा। निगम की प्लानिंग है कि ऐसी जगह पर जहां पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, उस इलाके की बाउंड्री कराई जाए और फ्री में लोगों को गाड़ी पार्क की सुविधा दी जाए।

Exit mobile version