Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रिश्तें हुए शर्मसार, देवर-भाभी ने होटल में सुसाइड किया, पति-पत्नी बता लिया था कमरा

सोनीपत में गुरुवार को देवर-भाभी ने सुसाइड कर लिया। दोनों के शव गोहाना में एक होटल के कमरे में फंदे पर लटके मिले। महिला के साथ ढाई साल का बच्चा भी था। मृतकों की पहचान सतपाल (26) और खुशबू के रूप में हुई है।

दोपहर को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिए। होटल से मिले एड्रेस से उनके परिजनों को बुलाया गया। बच्चे को वारिसों के हवाले कर दिया है। पुलिस वारदात को छानबीन में लगी है।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, बुधवार को भिवानी से युवक, महिला और एक ढाई साल का बच्चा गोहाना में रोहतक रोड पर स्थित होटल डायमंड में पहुंचे थे। दोनों ने वहां खुद को पति पत्नी बताकर कमरा लिया। इसके बाद वे कमरे में चले गए। रात को उन्होंने खाना भी खाया।

होटल स्टाफ के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे होटल से चेकआउट का समय था। सफाईकर्मी ने रूम का दरवाजा खटखटाया। अंदर से बच्चे की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। उसने खिड़की से देखा तो अंदर दोनों फंदे से लटके हुए थे।

इसके बाद दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद कमरा खोल गया तो महिला व पुरुष फंदे पर लटके मिले। दोनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद इनके मोबाइल नंबर से इनके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई।

इस बीच पता चला कि वे पति-पत्नी नहीं थे, बल्कि प्रेमी जोड़े थे। महिला की शादी हो चुकी थी और वह एक बच्चे की मां थी। होटल के कमरे में मिला बच्चा महिला का ही था। बाद में इनके परिजन होटल पहुंचे। पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Exit mobile version