पिछले कुछ वर्षों से रजिस्ट्रेशन के बाद भी निष्क्रिय चल रही गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए Election आयोग ने एक बड़ी घोषणा की है। चुनाव आयोग ने गैर मान्यता प्राप्त 4 पार्टियों की मान्यता रद्द कर दी है, आगे से यह चारोंं पार्टियां मातृभगत पार्टी, हरियाणा जनता पार्टी, निस्वार्थ सेवा पार्टी और All इंडिया रक्षा पार्टी चुनाव में भाग नही ले पाएंगी।
चुनाव आयोग ने देश के 253 पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निष्क्रिय घोषित करने के साथ-साथ 86 बिना अस्तित्व वाले पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मान्यता समाप्त कर दी है। आगे से ये पार्टियां किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं ले पाएंगी।
बता दे कि हरियाणा के चार सियासी पार्टियां ऐसी थी जो चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए Notice का भी जवाब नहीं दे पाए। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल ऐसे दल होते हैं जिन्होंने पार्टियों में पंजीकृत होने के बाद किसी भी चुनाव में हिस्सा नहीं लिया हो और जो आम चुनाव या विधानसभा चुनाव में राज्य स्तरीय दल बनाने के लिए निर्धारित प्रतिशत Vote प्राप्त नहीं कर पाते।
चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार राजनीतिक पार्टी को पंजीकृत होने के 6 वर्षों के अंदर चुनाव लड़ना जरूरी होता है। प्रदेश में बहुत सारे ऐसे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है जो Election Commission में पंजीकृत हैं और निजी स्वार्थों की पूर्ति के लिए केवल कागजों में बनाया हुआ है, और वास्तव में उसका कोई अस्तित्व भी नहीं होता।
