Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट:हिसार समेत 6 जगह पारा 44 के पार, 3 दिन बाद धूल भरी आंधी-बारिश के आसार

हरियाणा में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। लू चल रही, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है। डॉक्टरों ने लू बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 14 जून से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे मौसम में बदलाव आएगा। 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं।

Exit mobile version