Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे 2 जिलों में सुबह 11 बजे तक रेड अलर्ट:बीती रात से ही बारिश जारी; गुरुग्राम-रेवाड़ी समेत कई जिलों में बादल छाए

हरियाणा के 8 जिलों में आज (11 अगस्त) बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश आ सकती है।

इनमें से यमुनानगर में रविवार रात से ही बारिश हो रही है। मौसम केंद्र ने यहां सुबह 11 बजे तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अंबाला के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके अलावा, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में भी ऑरेंज अलर्ट जारी है, जहां तेज बारिश की संभावना है।

वहीं, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर, नूंह, रेवाड़ी समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, और बारिश के आसार हैं। प्रदेश में 14 अगस्त तक मौसम खराब रहने की संभावना है।

इस मानसून सीजन सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। यमुनानगर में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। 10 अगस्त तक औसतन 257.2 MM बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 297.9 MM बारिश दर्ज की जा चुकी है।

इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 636.4 और महेंद्रगढ़ में 548.1 MM बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 154.2 और जींद में 158. MM बारिश दर्ज हुई है।

सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल के 25 से 50 प्रतिशत हिस्सों में बारिश की संभावना है। किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है।

Exit mobile version