हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच, मौसम विभाग ने इस साल पहली बार राज्य में लू (हीटवेव) का रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के लिए है। वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट है।
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में लू चलेगी। इस दौरान अधिकतर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक हो जाएगा। मंगलवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया।

उधर, गुरुग्राम के DC अजय कुमार ने लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं। वह चश्मे और टोपी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पिछले 24 घंटों में मौसम में हुए बदलाव की बात करें तो, प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में अधिकतम तापमान में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी भिवानी जिले में दर्ज की गई, जहाँ तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं, सबसे ज़्यादा गिरावट सिरसा के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई, जहाँ तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!