रोहतक में अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री के तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) 2025-26 का 30 जून से लेकर 10 जुलाई तक किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तिथि से 14 दिन पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे, जिसे अभ्यर्थी निकाल सकते हैं।
सेना भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते है। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़े और उसका पालन करें। उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्रों का पता एडमिट कार्ड पर दर्शाया जाएगा।
सेना भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत युवक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास और अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास, युवतियां अग्निवीर (महिला सेना पुलिस) की भर्ती की जाएगी।
सेना भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि रेगुलर एंट्री के तहत उम्मीदवार सैनिक नर्सिंग सहायक, सिपाही फार्मा, आरटी जेसीओ, हवलदार (एसएसी) और हवलदार (एजुकेशन) का कॉमन एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर सेना भर्ती कार्यालय रोहतक में आकर जानकारी हासिल की जा सकती है।

