Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में एयरफोर्स में अग्निवीरों की भर्ती, 23 नवंबर तक आवेदन का समय, 18 जनवरी को होगी ऑनलाइन परीक्षा

इंडियन एयरफोर्स में भर्ती के इच्छुक हरियाणा के युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एयरफोर्स ने अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके लिए 23 नवंबर की लास्ट डेट फिक्स की गई है। इसके लिए युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 18 जनवरी 2023 से ली जाएगी।

यह भर्ती अग्निपथ स्कीम के तहत होगी। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ अविवाहित लड़के-लड़कियां ही आवेदन कर सकते हैं। अंबाला कैंट के विंग कमांडर कमान अधिकारी आशीष दुबे ने बताया कि अप्लाई करने वाले का जन्म 27 जून 2002 से 27 दिसंबर 2005 से के मध्य हुआ होना अनिवार्य है।

आवेदन हेतु शैक्षणिक योग्यता बारे जानकारी देते हुए विंग कमांडर ने बताया कि साइंस विषय के आवेदनकर्ता का गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद सदस्य के रूप में कुल मिलाकर मिनिमम 50% अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है। मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ और डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक के साथ पास होना अनिवार्य है।

साइंस के अलावा विषयों वाले आवेदनकर्ता का केंद्रीय, राज्य शिक्षा बोर्ड के किसी भी स्कूल में सूचीबद्ध किसी भी विषय में 12वीं परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ ही अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद सदस्य के रूप में 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स में अंग्रेजी में 50 प्रतिशत के साथ दो साल का कोर्स उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

विंग कमांडर आशीष दुबे ने बताया कि आवेदन करने के लिए पंजीकरण के साथ ही एग्जाम फीस 250 रुपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पर लॉगइन किया जा सकता है।

Exit mobile version