भारतीय सेना में भर्ती के लिए तैयार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजीव गांधी खेल परिसर में 9 से 13 दिसंबर तक विभिन्न पदों पर भर्ती होगी।

सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल दीपक कटारिया ने बताया कि 9 से 13 दिसंबर तक राजीव गांधी खेल परिसर में भारतीय सेना में सोल्जर टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट और सोल्जर टेक्निकल वेटरनरी के पदों पर भर्ती होगी।

इस भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली के सभी जिलों के युवा भाग ले सकेंगे।

इस भर्ती के लिए 30 अक्तूबर तक वेबसाइट WWW.JOININDIANARMY.NIC.IN पर पंजीकरण किया जा सकता है। 12 नवम्बर से वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन करने में कोई समस्या आती है तो वे अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय में भी संपर्क कर सकता है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!