Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा GRP में 158 SPO पदों पर भर्ती, 17 से 19 अगस्त तक होंगी भर्ती रैलियां

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

अंबाला। राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) हरियाणा की ओर से 158 विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) पदों पर भर्ती के लिए सूचना जारी की गई है। भर्ती में पूर्व सैनिक (Army/Navy/Air Force) तथा सेवानिवृत्त Ex-HSISF और HAP कांस्टेबल आवेदन के पात्र होंगे।

भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता 10+2 रखी गई है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध आधार पर की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा।

तीन दिन चलेगी भर्ती रैली

भर्ती रैली का आयोजन राजकीय रेलवे पुलिस लाइन, अंबाला शहर में किया जाएगा।

17 अगस्त 2026: कालका, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, जगाधरी, कुरुक्षेत्र एवं करनाल थानों के लिए

18 अगस्त 2026: पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद एवं गुरुग्राम थानों के लिए

19 अगस्त 2026: रेवाड़ी, रोहतक, बहादुरगढ़, जींद, हिसार एवं सिरसा थानों के लिए

साथ लाने होंगे ये दस्तावेज

उम्मीदवारों को 10+2 प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक, पहचान पत्र, 4 पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक संबंधी विवरण साथ लाने होंगे।

भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए जारी सूचना में 01712553086 संपर्क नंबर दिया गया है।

नोट: अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने से पहले संबंधित विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना/शर्तों की पुष्टि अवश्य करें।

Exit mobile version