Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में रिकवरी मैन को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई भर्ती

रोहतक के टिटौली गांव में शुक्रवार देर रात बैंकों के लिए रिकवरी का कार्य करने वाले 29 वर्षीय सोमबीर उर्फ धोलू को उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वारदात देर रात करीब साढ़े दस बजे की है। घायल युवक को लहूलुहान हालत में तुरंत पीजीआई के ट्रामा सेंटर लाया गया। जहां देर रात तक डॉक्टर उसके शरीर से गोलियां निकालने में जुटे रहे। मामले की जानकारी देने पर सदर थाना पुलिस पहले घटनास्थल और फिर पीजीआई पहुंची।

टिटौली गांव निवासी रवि ने बताया कि उसका भाई सोमबीर बैंकों के लिए रिकवरी मैन के तौर पर काम करता है। शीला बाईपास के पास उसका कार्यालय है। दोनों भाई सुबह घर आते हैं और शाम को वापस जाते हैं। उसका भांजा आया हुआ था, जिसकी पड़ोस के युवक से कहासुनी हो गई थी। शाम को करीब आठ बजे वे घर गए तो पड़ोसी घर आकर परिजनों को धमका रहे थे। उस समय तो मामला शांत हो गई। रात करीब पौने 10 बजे उसका भाई सोमबीर घूमने के लिए गली में चली गया। एक जगह बैठकर मोबाइल चला रहा था। तभी एक युवक आया और गोली मार दी। गोली कंधे के पास व बाजू में लगी। तत्काल वह उसे बाइक पर रोहतक पीजीआई लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। देर रात तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

Exit mobile version