Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रियल लाइफ सिंघम का इस्तीफा; गंभीर आरोप लगाते हुए बोले- पुलिस करवा रही अवैध धंधे; आरोपियों को भगाने में पुलिस ने की मदद

हरियाणा पुलिस के कर्मचारी EHC आशीष कुमार ने पानीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। आशीष कुमार ने जुआ, नशा और अवैध शराब जैसे संगीन मामलों में पुलिस की 100 प्रतिशत संलिप्ता बताते हुए त्यागपत्र दिया है।

वे 1 बजे लघु सचिवालय पहुंचे, जहां से वे SP कार्यालय गए। SP शशांक कुमार सावन ने उन्हें सेना क्लर्क (OASI) ब्रांच के माध्यम से इंग्लिश ब्रांच में अपना त्यागपत्र देने की बात कही। इसके बाद वह इस प्रक्रिया को करते हुए अपना त्यागपत्र इंग्लिश ब्रांच में दे आया। अटकलें चल रही हैं कि क्या त्यागपत्र में पुलिसकर्मी द्वारा ही पुलिस विभाग पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर भी कोई कार्रवाई होगी या फिर आशीष कुमार का त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उसे सेवामुक्त किया जाएगा।

SP को दिए त्याग पत्र में EHC आशीष कुमार ने बताया कि मैं 19, 20 और 21 सितंबर 2022 को अतिक्रमण व यातायात ड्यूटी के दौरान तहसील कैंप थाना एरिया में तैनात था। तैनाती के दौरान मैंने जुआ, नशा व अवैध शराब पकड़ी थी। यह अवैध काम पुलिस के सरंक्षण में चल रहे हैं।

21 सितंबर को पुलिस ने सादी वर्दी में मौके पर पहुंचकर नशा तस्करों को भागने में मदद की है। मैं इस तरह पुलिस सरंक्षण में चल रहे अवैध कार्यों से आहत होकर पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ कर संन्यास लेने के लिए बाध्य हो गया हूं। मेरा जमीर ऐसे कार्यों को होते हुए नहीं देख सकता है। जबकि मैं भी हरियाणा पुलिस में एक कर्मचारी हूं। इसलिए तुरंत प्रभाव से ऐसे कामों पर रोक लगाई जाए। अगर पुलिस इन कार्यों को रोकने में सक्षम नहीं है तो मैं नौकरी छोड़ना चाहता हूं। मेरा रिजाइन मंजूर किया जाए।

Exit mobile version