Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

RCB Victory Parade:18 साल का इंतजार खत्म! बेंगलुरु की सड़कों पर निकलेगी RCB की जीत की परेड, जानिए कब और कहां देखें लाइव

18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने पहली बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। अब इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने की बारी है। इसी खुशी को अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करने के लिए RCB ने विक्ट्री परेड का ऐलान किया है।

RCB की परेड 4 जून को दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी। ये परेड बेंगलुरु के विधान सौधा से शुरू होकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक जाएगी। पूरे शहर में जश्न का माहौल रहेगा और RCB के लाखों फैन्स इस पल को यादगार बनाने के लिए सड़कों पर होंगे।

आप RCB की इस परेड को Star Sports Network पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा JioHotStar पर लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी, ताकि कोई भी फैन्स इस पल को मिस न कर सके। RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी पहले ही फैन्स से वादा किया था कि अगर टीम ट्रॉफी जीतती है, तो बेंगलुरु लौटकर उनके लिए खास जश्न होगा। अब वो वादा पूरा होने जा रहा है!

Exit mobile version