Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रविंद्र जडेजा ने ट्विटर पर लिखा ‘राजपूत लड़का’ – यूजर्स ने किया ट्रोल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने डरहम में हुए अभ्यास मैच में शानदार प्रदर्शन किया। काउंटी सिलेक्ट XI के खिलाफ खेले गए इस मैच में जडेजा ने दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ कर बता दिया कि वो आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन मैच के बाद सर जडेजा ने एक ट्वीट कर दी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे। 

जडेजा के ट्वीट पर लोगों ने जताई नाराजगी 

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को गुरुवार की देर रात ट्विटर पर उनके जातिवादी ट्वीट के लिए यूजर्स ने घेर लिया। जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, ”राजपूत लड़का हमेशा के लिए”। इस ट्वीट के बाद वो ट्रोल हो गए। कई लोगों को लगता है कि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स में अपने साथी सुरेश रैना (Suresh Raina) के समर्थन में यह ट्वीट की है। 
बता दें कि रवींद्र जडेजा के साथ CSK के लिए खेलने वाले खिलाड़ी सुरेश रैना को इस सप्ताह की शुरुआत में तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के दौरान अपनी जातिवादी टिप्पणियों के लिए इसी तरह की प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा था कि उन्हें चेन्नई की संस्कृति पसंद है क्योंकि ”वह भी ब्राह्मण हैं”।

सुरेश रैना ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंटरी के दौरान कहा, ”मुझे लगता है कि मैं भी ब्राह्मण हूं। मैं 2004 से चेन्नई में खेल रहा हूं। मुझे यहां की संस्कृति से प्यार है, मैं अपने साथियों से प्यार करता हूं।”

ट्विटर यूजर्स ने रवींद्र जडेजा की इन टिप्पणियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें याद दिलाया कि वह लाखों क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक आदर्श हैं और उन्हें उन सिद्धांतों पर खरा उतरना चाहिए।

Exit mobile version