Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कार्डधारकों पर राशन का संकट मंडराया:डिपो धरक हड़ताल पर गए; प्रदर्शन कर राशन वितरण न करने का ऐलान किया

हरियाणा में कार्ड धारकों के लिए राशन का संकट खड़ा होने वाला है, क्योंकि आज से प्रदेश भर के राशन डिपो धारक हड़ताल पर चल गए हैं। इसी कड़ी में आज पानीपत व करनाल के डिपो धारक अपनी 11 मुख्य मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे और उन्होंने मेरठ रोड स्थित DFSC कार्यालय में पहुंचकर खाद्य एवं अपूर्ति विभाग के अधिकारी अनिल कालरा को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान डिपो होल्डर्स एसोसिएशन ने चेताया कि जब तक उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिलता है, वे अपना डिपो नहीं खोलेंगे।

डिपो होल्डर एसोसिएशन की सदस्य ऊषा तुली ने प्रदर्शन के दौरान जिक्र करते हुए बताया कि सरकार द्वारा 60 साल की आयु वाले डिपो होल्डर्स को रिटायर्ड करने के आदेश जारी किए गए हैं। जिससे बुजुर्ग डिपो होल्डर्स को रोजगार के लिए परेशानी हो जाएगी। सरकार रिटायर्ड कर रही है तो उन बुजुर्गों को 20 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाए, क्योंकि हम सरकार की तरफ से काम कर रहे हैं न कि सरकारी नौकरी।

सरकार पेंशन नहीं दे रही है तो उसी परिवार के किसी अन्य सदस्य को प्राथमिकता के आधार पर डिपो अलॉट किया जाए।

इसके अलावा सरकार ने 310 राशन कार्ड होने पर ही डिपो खोलने की अनुमति देने की बात कही है। यह नीति गलत है, जबकि शुरू से ही 610 राशन कार्ड का क्राइटेरिया तय है और यह 610 ही रहना चाहिए। चीनी का रेट भी राउंड फिगर में रखा जाना चाहिए। प्रधान ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर डीएफएससी ऑफिस में ज्ञापन देंगे।

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो उनकी हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। वे डिपो पर राशन नहीं बांटेंगे। अगर, सरकार डिपो खुलवाना चाहती है तो लिखित में आश्वासन दें।

Exit mobile version