Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इस सप्ताह में इन राशियों के जीवन में ये बदलाव, होगी धन प्राप्ति – बनेंगे अड़े काम

Arise - Newstrend

मेष: मेष राशि के जातकों की हफ्ते के शुरू से ही स्थिति ठीक रहेगी, थोड़ी भाग दौड़ जरूर रहेगी। बेवजह बयान बाजी से बचें। वेतन में बढ़ोतरी के आसार बन रहे हैं। सप्ताह के अंत में यात्रा लाभकारी हो सकती है। सोमवार का दिन आपके लिए शुभ है।

वृष राशी: इस राशि के जातकों के नए कार्य की शुरुआत करेगे । शादी आदि के कार्य में व्यस्त रहेंगे। हफ़्ते के अंत में दुर्घटना होने की संभावना है ध्यान से ड्राइव या यात्रा करे। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है।

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के अड़े हुए लोन आदि के लिए कार्य होने की संभावना है। हफ़्ते के शुरुआत में यात्रा या धन लाभ हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से कार्य पूरा हो जाएगा। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ है।

कर्क राशि: जीवन में बदला हो रहा है। सेहत के हिसाब से परशानी हो सकती है एक दम कोई फैसला लेने से बचें, दिमाग शांत रख के ही फैसला ले तो बेहतर है। हफ्ते के अंत में खुशहाल रहेगा। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ है।

सिंह राशि: इस राशि के जातकों के यात्रा के योग बन रहे हैं, बुधवार या गुरुवार को स्वास्थ्य खराब होने की संभावना बनी हुई है। परीक्षा का परिणाम अच्छा आने की संभावना है। सप्ताह के अंत में कुछ धन लाभ हो सकता है। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि: सफलता कुछ कदम की दूरी पर है। घर वालों को कॉन्फिडेंस में ले के ही फैंसला लें तो बेहतर होगा या अपने ऊपर पूर्णतया विश्वास रखना है। बुधवार का दिन आपके लिए शुभ है।

तुला राशि: जीवन साथी से अच्छा व्यवहार करेगे साथ ही उनके साथ आउट-ऑफ़ स्टेशन जाने के योग बन रहे हैं। काम या सेहत के प्रति सतर्क रहेगे। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक राशी: दफ्तर या ऑफिस में बहुत अच्छा परदर्शन करने व ऑफिस में सहयोग मिलने के योग बने हुए हैं। किसी से भी लड़ाई करने से बचें अन्यथा सारे काम खराब हो सकते है। मंगलवार का दिन आपके लिए शुभ है।

धनु राशि: शिक्षा के प्रति गंभीर रहेगे और अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान रखने से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। गुरुवार का दिन आपके लिए शुभ है।

मकर राशि: हफ्ते के शुरुआत में मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। जीवन अच्छा चल रहा है रुके हुआ काम पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में जिम्मेवारी रहेगी। धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है। शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है।

कुम्भ राशि: हफ्ते के शुरुआत में सक्सेस मिलेगी। छोटी मोती यात्रा के योग है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे। इस हफ्ते थोड़ा खर्चा होने के साथ साथ, फैमिली में हलका विवाद हो सकता है। शुक्रवार का दिन आपके लिए शुभ है।

मीन राशि: पूरे हफ्ते मन परेशान रहेगा, हफ्ते के बीच में तनाव थोड़ा कम होगा। बिगडे काम बनने के योग हैं। हफ्ते के अंत में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है।

Exit mobile version