Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rasan Cardholder:दीवाली पर सरकार ने राशनकार्ड धारकों दिया ख़ास तोहफा ,पढ़िए पूरी जानकारी

दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के बीच दिवाली के अवसर पर केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार ने भी राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने राशनकार्ड धारकों को बेहद कम कीमत पर चीनी देने का फैसला किया है। अब से राशनकार्ड धारकों को चीनी केवल 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से Depot से मिल जाएगी। सरकार के इस फैसले से राशन कार्डधारकों के चीनी पर होने वाले खर्च की बचत होगी।

इस योजना का लाभ केवल अंत्योदय कार्ड धारकों को ही मिलेगा। अंत्योदय कार्डधारक राशन Depot से गेहूं, चीनी, दाल, चावल सभी सामान ले सकते हैं। इसके अलावा प्रशासन ने चीनी की कीमतों को कम करते हुए 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से कार्ड धारकों को उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सरकार की यह घोषणा बढ़ रही महंगाई के बीच एक तरह से गरीब परिवारों के लिए राहत देने वाली खबर है।

बता दे कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान राशनकार्ड धारकों को Free राशन देने की सुविधा शुरू की गई थी। केंद्र सरकार के साथ- साथ राज्य सरकार ने भी इस योजना को December महीने तक बढ़ाने की घोषणा की है। अब दिसंबर महीने तक राशनकार्ड धारकों को बिना कोई कीमत के निशुल्क राशन प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने भी दिवाली के अवसर पर राज्य के राशनकार्ड धारकों को बेहद कम कीमत केवल 100 रुपए मे किरयाणे का सामान देने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल ने कहा कि राज्य में कुल 1.70 करोड़ कार्डधारक है, जिन्हे इन सुविधाओं का लाभ मिलता है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस 100 रुपये के पैकेट में खाद्य तेल, मूंगफली, पीली दाल और 1 किलो सूजी दी जाएगी।

Exit mobile version