Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में रैपर बादशाह वाली थार का 15 हजार का चालान; रोंग साइड से कारण औजला के कॉन्सर्ट में जा रहे थे

हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने रैपर बादशाह का ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 15 हजार 500 रुपए का चालान कट गया। जिस थार गाड़ी में बादशाह आए थे, वे रॉन्ग साइड चल रहीं थी। पुलिस ने ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर 3 धाराएं लगाई हैं। हालांकि, थार गाड़ी बादशाह की नहीं है।

बादशाह रविवार (15 दिसंबर) को गुरुग्राम में सेक्टर-68 में करण औजला के कॉन्सर्ट में आए थे। इस दौरान उनके काफिले में शामिल गाड़ियों को रॉन्ग साइड से ले जाया जा रहा था। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लोगों ने सवाल उठाए। पोस्ट वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 16 दिसंबर को थार गाड़ी का 15 हजार 500 रुपए का चालान किया। इसके अलावा CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बादशाह जिस काले रंग की थार गाड़ी में सवार थे, वह पानीपत के एक युवक के नाम पर रजिस्टर्ड है।

एक X यूजर ने लिखा- एयरिया मॉल की तरफ पंजाबी सिंगर करण औजला के काफिले की 3 गाड़ियां रॉन्ग साइड से जा रही हैं और बाउंसर्स भी लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे हैं, लेकिन गुरुग्राम पुलिस सो रही है। इस पर गुरुग्राम पुलिस ने भी जवाब दिया और कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाने पर पुलिस ने इन गाड़ियों का चालान काटा है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में गाना बजाने, रॉन्ग साइड चलने और रैश ड्राइविंग पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Exit mobile version