हरियाणा के जींद में रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार 2 युवकों को गोलियों से भून दिया गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का रोहतक PGI में उपचार चल रहा है। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्स एक्ट के 12 केस दर्ज हैं।
बताया जा रहा है कि हमलावर 2 बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए गए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है।
मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण के निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई है। जबकि, घायल युवक इसी गांव का ही मनीष है, जो कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है।

