Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जिला पुलिस लाइन जालंधर में रैपिड एक्शन फोर्स ने किया लैस लिथल वैपन, मुनीशन , स्पेशल इक्विपमेंट्स का डेमो प्रदर्शन

गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के तहत श्री राकेश कुमार सिंह कमाण्डेण्ट 194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स के निर्देशानुसार, सी/194 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स की एक टुकड़ी श्री सोनेलाल साहू उप कमांडेंट के नेतृत्व में जालंधर जिले में पहुंची हुई है।

परिचित अभ्यास के आखरी दिन रैपिड एक्शन फोर्स ने जिला पुलिस लाइन में जिला पुलिस के समक्ष रैपिड एक्शन फोर्स में इस्तेमाल किए जाने वाले लैस लीथल वैपन, मुनीशन, स्पेशल इक्विपमेंट्स का डेमो प्रदर्शन किया।

इस दौरान श्री सोनेलाल साहू उप कमांडेंट , निरीक्षक राजबीर सिंह, निरीक्षक देवेन्द्र , निरीक्षक अजय राय, निरीक्षक संपत पुरी , जिला पुलिस के श्री सुखविंदर सिंह ADCP , श्री भूषण सिंह लाइन आफिसर व पुलिस के सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version