Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 9 वर्षीय बच्चे से कुकर्म:शादी में खाना खाने गया था; गांव का युवक चाऊमीन खिलाने के बहाने खेत में ले गया

रोहतक के सदर थाना एरिया में करीब 9 साल के बच्चे से कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चा गांव में ही एक शादी समारोह में खाना खाने के लिए गया था। इसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने खेतों में ले गया। जहां आरोपी ने बच्चे के साथ कुकर्म किया। जिसकी जानकारी बच्चे ने अपने परिजनों को दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भी सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर थाना में शिकायत देते हुए बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसके पास 6 बच्चे (चार लड़की व दो लड़के) हैं। उसका बड़ा लड़का जिसकी उम्र करीब 9 वर्ष है। 29 मार्च को उनके गांव में शादी थी। उसका बेटा करीब 3 बजे गांव में बच्चों के साथ शादी में खाना खाने के लिए गया। वहां पर गांव का ही एक युवक मिला।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपी युवक उसके बेटे को चाऊमीन खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर खेतों की तरफ ले गया। वहां पर खाली मकान के पास उसके लड़के के साथ कुकर्म किया। यह घटना गांव के बच्चों ने भी देखी।

पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद उसके बेटे की हालत भी खराब हो गई। वहीं, घर आकर उसके बेटे ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। जिसके बाद डायल 112 को सूचना दे दी। वहीं, मौके पर पुलिस आ गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, सदर थाना के SHO मुरारी ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। वहीं, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version