Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विराट कोहली की बेटी को दुष्कर्म की धमकी – मामले पर दिल्ली महिला आयोग गंभीर, पुलिस को भेजा नोटिस

टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी वामिका को ऑनलाइन धमकियां मिलीं, जिसे लेकर दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने नोटिस की कॉपी भी शेयर की है, इसमें कहा गया है कि है कि अगर कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है तो दिल्‍ली पुलिस उन कदमों के बारे में बताए जो उसने आरोपित गिरफ्तार करने के लिए उठाए गए हैं। आयोग ने दिल्‍ली पुलिस से इस संबंध में 8 नवंबर तक विस्‍तृत रिपोर्ट मांगी है।

24 अक्टूबर को T-20 वर्ल्‍ड कप 2021 में टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान से बुरी तरह हार गई, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर टीम की जमकर आलोचना हुई।आलोचना के दौरान कुछ तथाकथित खेल प्रेमी अपनी मर्यादा भूल बैठे। दिल्‍ली महिला आयोग की प्रमुख स्‍वाती मालीवाल की मानें तो कुछ ऐसे ट्वीट संज्ञान में आए हैं, जिनमें विराट कोहली की 10 महीने की बेटी से दुष्कर्म की धमकियां दी गई हैं।

स्वाति मालीवाल ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए दिल्‍ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।स्वाति मालीवाल ने पत्र में लिखा है कि पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में हार के बाद विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को इंटरनेट मीडिया पर दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। स्वाति के मुताबिक, विराट पर इसलिए भी हमले हो रहे हैं क्‍योंकि उन्‍होंने क्रिकेटर साथी मोहम्‍मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ बोला था।

Exit mobile version