रोहतक जिले में नाबालिग छात्रा से घर बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घिनौनी वारदात को पीड़िता पड़ोस में रहने वाले उत्तर प्रदेश निवासी युवक ने अंजाम दिया। जब परिवार वालों को इसका पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

महम थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 2 बच्चे (एक लड़का व एक लड़की) हैं। लड़की 9वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है, जिसकी उम्र करीब 15 साल है। उसकी बेटी पिछले 2-3 दिन से डरी और सहमी हुई थी। यहां तक कि 2-3 दिन से उसने खाना भी नहीं खाया। पूछने पर वह रोने लगी।

आधार कार्ड के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म

पीड़ित ने बताया कि बेटी की हालत देखकर उन्होंने पूछताछ की। बेटी रोने लगी और उसने बताया कि पड़ोस के मकान में किराए पर रहने वाले उत्तर प्रदेश के मोहनपटी निवासी रंजन ने उसका आधार कार्ड मंगवाया था। रंजन ने 4 जुलाई को उसको अपने घर (जहां वह किराए पर रहता है) पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दूसरी बार फिर से दुष्कर्म किया

आरोपी ने नाबालिग को धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद 5 जुलाई को फिर से आरोपी ने नाबालिग को अपने मकान पर धमकाकर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब परिवार वालों को इस घटना का पता लगा तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज किया

महम थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दुष्कर्म, पोस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी रंजन को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से केस की छानबीन की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!