Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाकर बनाया हवस का शिकार

 रेवाड़ी जिले में रहने वाली एक नाबालिग युवती के साथ उसके फेसबुक फ्रेंड ने ही रेप कर दिया। आरोपी ने उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने पहले झज्जर बुलाया और फिर रोहतक के एक होटल में ले गया। यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया।आरोपी ने किसी को बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर की एक सोसाइटी के बीपीएल फ्लेट में रहने वाली नाबालिग युवती ने बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती शिव कुमार नाम के शख्स से हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर ही बातचीत होने लगी। इसके बाद एक-दूसरे के नंबर शेयर हुए और फिर फोन पर भी बात होने लगी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शिव कुमार ने उसे अपनी मां से मिलवाने के बहाने एक दिन झज्जर बुला लिया।

झज्जर के बाद आरोपी शिव कुमार नाबालिग युवती को रोहतक ले गया। यहां वह एक होटल में ले जाने लगा तो पीड़िता ने मना कर दिया। इस पर आरोपी ने कहा कि उसकी मां यहीं पर आएगी। पीड़िता की माने तो वह आरोपी के बहकावे में आकर होटल में चली गई। जहां आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो खुद को होटल के एक कमरे में पाया।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा। कुछ दिन पीड़िता चुप रही, लेकिन बाद में उसने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत महिला थाना में शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने धारा 328, 34, 366ए, 506 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version